Big NewsDehradun News

पांच जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान

SNOWFALL

देहरादून : दिन के समय गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है। गर्म कपड़ो से अब जिन में गर्मी बढ़ गई है। लोगअब हल्के कपड़ो में भी नजर आ रहे हैं। गर्मी को महसूस कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब दिन बा दिन गर्मी बढ़ेगी लेकिन बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जी हां मौसम विभाग ने मंगलवार को गढ़वाल के 3 और कुमाऊं के 2 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी में 2.5 एमएम से 15.5 एमएम बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुरा राज्य के पांच जिलों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून और कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम 2.5 मिलीमीटर से लेकर अधिकतम 15.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की बात कही गई है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें