Pauri Garhwal NewsBig News

अल्मोड़ा हादसे की तस्वीर पर हैप्पी दिवाली लिख सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, अब हुआ अरेस्ट

अल्मोड़ा बस हादसे पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में पौड़ी पुलिस ने विशेष समुदाय के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अल्मोड़ा हादसे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिवाली के गाने के साथ पोस्ट कर हादसे का मजाक उड़ाया था.

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का किया था प्रयास

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमीर पुत्र अब्दुल रहमान नाम के एक व्यक्ति ने सोमवार को अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए सड़क हादसे का मजाक उड़ाते हुए एक्सीडेंट की तस्वीर को एक गाने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. पुलिस की टीम तक जैसे ही ये वायरल पोस्ट पहुंचा. पुलिस ने पोस्ट का संज्ञान लेते हुए फेसबुक यूजर की तलाश शुरू की.

क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ आक्रोश

पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में थलीसैंण हाल निवासी आमीर पुत्र अब्दुल रहमान को मंगलवार को अरेस्ट कर लिया है. बता दें इस घटना के बाद से जिस तक भी ये पोस्ट पहुंचा उस व्यक्ति में उबाल था. क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के खलाफ प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें