SportsHighlightTrending

World richest cricketer: विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर ने 22 साल की उम्र में लिया संन्यास, 70 हजार करोड़ है नेटवर्थ

भारत या फिर विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर्स (World’s richest cricketer) की बात की जाती है तो सबसे पहले लोगों के मन में या तो विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम आता है या फिर पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) का। लेकिन आपको ये जानकार शॉक लगने वाला है कि समसे अमीर क्रिकेटर में इन दोनों का ही नाम नहीं है। एक भारतीय क्रिकेटर है जिसकी कमाई और नेटवर्थ कोहली और माही से ज्यादा है। हाल ही में महज 22 साल की उम्र में उन्होंने सन्यास ले लिया है। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर आर्यमान बिरला(Aryaman Birla)।

भारतीय मूल के Aryaman Birla है World richest cricketer

दरअसल आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं आर्यमान। मध्य प्रदेश के लिए वो कई डोमेस्टिक मैच खेल चुके है। साथ ही इनमें उनका अच्छा प्रदर्शन भी रहा। लेकिन वो भारत के लिए नहीं खेले। वो नौ फर्स्ट क्लास मैच और चार लिस्ट ए के मैच खेल चुके हैं। बता दें कि वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का भी हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला।

विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं आर्यमान

आर्यमान भले ही टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए हो। लेकिन वो दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यमान की करीब 70 हजार करोड़ की नेटवर्थ है। साल 2023 में वो आदित्य बिड़ला फैशन एंडर रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर बने थे। वो बिड़ला ग्रुप बोर्ड का भी हिस्सा रहे हैं।

22 साल की उम्र में लिया संन्यास

साल 2017 में उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में डेब्यू किया था। अपने क्रिकेटिंग करियर में वो एक शतक और एक अर्धशतक बना चुके हैं। आखिरी लिस्ट ए मैच उन्होंने इसी साल सौराष्ट्र के खिलाफ खेला। बता दें कि साल 2018 में उन्होंने लिस्ट ए में डेब्यू किया था। 22 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास ले लिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें