SportsHighlight

भारत में फ्री में कहां देखे Women T20 World Cup 2024 लाइव मैच?, जानें

इसी साल जुन के महीने में मेंस टी20 वर्ल्ड कप हुआ था। जिसमें भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था। अब महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women T20 World Cup 2024) का आगाज भी हो गया है। आज यानी तीन अक्टूबर से महिला टी20 शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के नौवें संस्करण की मेजबानी यूएई कर रहा है।

पहले ही दिन टूर्नामेंट में दो मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। ऐसे में चलिए जानते है कि आप कहां वर्ल्ड का लाइव आंनद उठा सकते है।

ICC to give same prize money in Women's T20 World Cup 2024 AS MEN

Women T20 World Cup 2024 का पहला मैच कब?

Women T20 World Cup 2024 का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला भारतीय समयनुसार 3:30 बजे बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। तो वहीं पहले दिन का दूसरा मुकाबला शारजाह में ही शाम को भारतीय समयनुसार 7:30 बजे पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से चार अक्टूबर को होगा

टोटल 10 टीमें ले रही हिस्सा

Women T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। 18 दिनों में टोटल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि इस बार का वर्ल्ड कप बांग्लादेश होस्ट करने वाला था। लेकिन वहां की स्थिति देखकर ICC ने दुबई में इसे शिफ्त कर दिया।

इस टूर्नामेंट में टोटल 10 टीमें भाग ले रही हैं। इन सभी टीमों दो ग्रुपों में बांटा गया है। जहां ग्रुप ए में इंडिया के साथ न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका है। तो वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड है।

कहां देखे लाइव मुकाबला ( ICC Women T20 World Cup 2024 where to watch)

Women T20 World Cup 2024 के मैच का लुत्फ आप टीवी पर स्टार स्पोर्टंस नेटवर्क चैनल पर देख सकते है। तो वहीं फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार के एप और वेबसाइट पर ले सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें