SportsHighlight

आज से T20 World Cup 2024 की शुरुआत, पहले ही दिन होंगे दो मुकाबले, जानें टाइमिंग

आज यानी 03 अक्टूबर से Womens T20 World Cup 2024 का आगाज हो रहा है। दुबई और शारजाह महिला वर्ल्ड कप होसट कर रहा है। पहले ही दिन टूर्नामेंट में दो मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

Womens T20 World Cup 2024 का आगाज

Womens T20 World Cup 2024 का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला भारतीय समयनुसार 3:30 बजे बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। तो वहीं पहले दिन का दूसरा मुकाबला शारजाह में ही शाम को भारतीय समयनुसार 7:30 बजे पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से चार अक्टूबर को होगा।

कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला? (Womens T20 World Cup 2024 Final)

Womens T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। 18 दिनों में टोटल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि इस बार का वर्ल्ड कप बांग्लादेश होस्ट करने वाला था। लेकिन वहां की स्थिति देखकर ICC ने दुबई में इसे शिफ्त कर दिया।

टम टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा

इस टूर्नामेंट में टोटल 10 टीमें भाग ले रही हैं। इन सभी टीमों दो ग्रुपों में बांटा गया है। जहां ग्रुप ए में इंडिया के साथ न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका है। तो वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड है।

बांग्लादेश की टीम

निगार सुल्ताना जोती (कप्तान), मुर्शिदा खातून, नाहिदा अख्तर, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, मारूफा अख्तर, जहांआरा आलम, ताज नेहर, दिशा बिस्वास, शाति रानी​​।

स्कॉटलैंड की टीम

कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (उप-कप्तान), लोर्ना जैक-ब्राउन, सास्किया हॉर्ले, एबी ऐटकेन-ड्रमंड, अबता मकसूद, क्लो एबेल, डार्सी कार्टर, प्रियानाज़ चटर्जी, मेगन मैककॉल, हन्ना राइनी, आइल्सा लिस्टर, राचेल स्लेटर, ओलिविया बेल, कैथरीन फ़्रेज़र।

पाकिस्तान की टीम

फातिमा सना (कप्तान), डायना बेग, आलिया रियाज, गुल फिरोजा, नशरा सुंधू, इरम जावेद, मुनीबा अली, निदा डार, सदफ शमास, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल (फिटनेस के अधीन), सैयदा, सिदरा अमीन, अरूब शाह, तुबा हसन, तस्मिया रुबाब।

श्रीलंका की टीम

चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता माधवी, इनोका राणावीरा, अनुष्का संजीवनी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, विशमी गुणरत्ने, सचिनी निसानसाला, अचिनी कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी,

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें