highlightDehradun

नहाने के दौरान गंगा में डूबी महिला, साथी ने बचाने के लिए लगाई छलांग, नहीं मिला दोनों का सुराग

ऋषिकेश में नहाने के दौरान एक महिला गंगा नदी में डूब गई। महिला को बचाने के लिए उसके साथी ने भी गंगा में छलांग लगा दी। लेकिन वह भी डूब गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन अभी तक दोनों का सुराग नहीं मिला है।

नहाने के दौरान गंगा में डूबी महिला और युवक

मिली जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह पुत्र सुखबीर सिंह निवासी दिल्ली ने मुनिकीरेती से किराये में एक बाइक ली थी। युवक एक महिला के साथ घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। नीम बिच में नहाने के दौरान महिला डूबने लगी। महिला को डूबता देख युवक ने भी गंगा में चालनग लगा दी।

दोनों की तलाश में सर्चिंग अभियान जारी

महिला को बचाने के चक्कर में युवक भी गंगा में डूब गया। सूचना पर एसडीआएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में सर्चिंग अभियान चलाए हुए है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button