Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इन 33 समितियों के सहारे 2022 की चुनावी जंग जीतेगी BJP!

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: 2022 की चुनावी जंग जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेजी कर दी हैं। चुनावी जंग जीतने के लिए जहां बयानबाजी हो रही है। दावे किए जा रहे हैं। वहीं, चुनाव में रणनीति बनाने से लेकर उसे धरातल पर उतारने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। जीत हासिल करने के लिए समितियों में जहां अनुभव वाले और बड़े नेताओं को कमान दी गई है। वहीं, युवा चेहरों और समान्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए 33 समितियों का गठन किया है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक होंगे। चुनाव प्रबंधन समिति में अजय टम्टा संयोजक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी, गोविंद सिंह बिष्ट और महेंद्र भट्ट को सह संयोजक बनाया गया हैं

चुनाव घोषणा पत्र समिति का प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के प्रमुख बनाए गए हैं। चुनाव घोषणा पत्र समिति में नरेश बंसल, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल चंदन राम दास, हरभजन सिंह चीमा और ऋतू खंडूरी को सह प्रमुख बनाया गया है।

2022 की चुनावी जंग के लिए भाजपा ने समितियों गठन कर एक तरह से चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस पहले ही चुनाव संचालन समिति का गठन कर चुकी है। अन्य सभी तरह की समितियां भी बनाई गई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें