Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में मौसम का आज भी बदला रहेगा मिजाज, विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी देहरादून समेत सात जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नीताल, चम्पावत और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि के आसार की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

22 फरवरी के बाद मौसम साफ रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहेगा। बता दें मसूरी में मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई उसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें