Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड। इन इलाकों में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट

weather alertउत्तराखंड में फिर कुछ दिनों के लिए बारिश का दौर लौटने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 16 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ तथा हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश व गरज चमक के साथ बौछार हो सकती है।

बड़ी खबर। UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार टीचर सस्पेंड

वही 17 अगस्त को जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।18 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल तथा बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

19 अगस्त को राज्य के नैनीताल चंपावत तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें