Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार और गुरुवार को पहाड़ी जनपदों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार 14 मार्च तक पहाड़ी जनपदों में मौसम बदला रहेगा।

14 मार्च के बाद शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो मौसम बदलने से तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। तापमान की बात करें तो तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। 14 मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यहां जाने कैसा था मौसम का हाल

मंगलवार को भी राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से चटक धूप खिली रही, जिससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। मंगलवार को इस साल का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें