Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि इन जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

राजधानी देहरादून में छाए रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। जबकि राजधानी देहरादून में 27 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बता दें फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें