Big NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जबकि कई मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 19 फरवरी की शाम से पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि पहाड़ों इलाकों में 2500 मीटर ऊंचाई तक हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

22 फरवरी तक खराब रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौगराढ़ और बागेश्वर जिलों में 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 21 और 22 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।

23 फरवरी के बाद से साफ रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2200 मीटर तक के इलाकों जैसे धनोल्टी, नैनीताल में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि 23 फरवरी से मौसम साफ बना रहेगा। बता दें रविवार को सुबह से ही राजधानी देहरादून में पूरे दिन भर बादल छाए रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें