HighlightNainital NewsUttarakhand Weather News

सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम हुआ सुहावना, बारिश से आई तापमान में गिरावट

सरोवर नगरी नैनीताल में बीती देर रात तेज़ हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से तापमान में भारी गिरावट आई है। जिससे लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

नैनीताल में मौसम हुआ सुहावना

बता दें बीते कई दिनों से जहां तराई क्षेत्र में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल थे। वहीं नैनीताल में भी इस बार तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हमेशा ठंडे रहने वाले नैनीताल में भी लोगों को पंखे और कूलर की जरूरत महसूस होने लगी थी। गुरुवार रात भारी बारिश और ओले गिरने से तापमान सामान्य हो गया है और लोगो को गर्मी से राहत मिली है।

बारिश से आई तापमान में गिरावट

नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। होटल के कमरों से बाहर आकर बारिश में भीगने लगे। आपको बता दें कि खुशनुमा मौसम के लिए प्रसिद्ध नैनीताल में बीते कुछ दिनों से तेज धूप के चलते उमस महसूस की जा रही थी। जहां आज बारिश से लोगों को ठंड लगने लगी है। बारिश होने से अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत में बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में आंशिक बादलों के साथ तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें