Big NewsTehri Garhwal

Tehri Garhwal News: दो दिन से थे लापता, यमुना नदी के किनारे गिरी मिली कार, दो लोगों के शव बरामद

Tehri Garhwal News: उत्तराखंड के टिहरी में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के यमुना नदी में कार गिरी मिली। जिसमें दो लोगों के शव पड़े हुए थे। शवों से बदबू आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति शनिवार रात से लापता थे।

Tehri Garhwal में यमुना नदी के किनारे गिरी मिली कार

टिहरी में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास यमुना नदी में एक कार गिरी मिली। जिसमें सवार दो लोगों के शव भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों शनिवार रात से गायब थे।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का 22 सितंबर के बाद से अपने परिजनों से संपर्क नहीं हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने दोनों की 23 सितंबर को पटेलनगर थाना देहरादून में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने दोनों शवों को किया बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब पौने छह बजे नैनबाग पुलिस चौकी में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ज्यादा गहरी खाई और नदी के कारण उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से एसडीआरफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। जिसके बाद रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।

एसडीआरफ, पुलिस, तहसील की टीम ने दपर्घटनाग्रस्त कार से मृतक विजय वालिया (53) पुत्र रामचंद्र वालिया निवासी सेवला कालां थाना पेटलनगर देहरादून और पवन कुमार (66) पुत्र रतन सिंह निवासी इंद्रलोक कॉलोनी जगजीतपुर हरिद्वार के शव बाहर निकाले।

Yamunotri Dham Yatra पर गए थे दोनों

पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में मारे गए दोनों लोग रिश्तेदार थे और दोनों 22 सितंबर सुबह Yamunotri Dham की यात्रा पर गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। जिस जगह से से कार खाई में गिरी है वहां पर सड़क किनारे पैराफीट नहीं थे और सड़क भी उबड़खाबड़ थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button