HighlightSports

WPL 2026 Winner Prize Money: DC vs RCB फाइनल आज, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

महिला प्रीमियर लीग WPL 2026 का आज खिताबी मुकाबला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में चलिए जानते है कि आज चैंपियन टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी। साथ ही उपविजेता टीम को कितने रूपए मिलेंगे।

WPL 2026 DC vs RCB फाइनल आज

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिका के टॉप पर हैं। तो वहीं जेमिमा रोड्रिगेज की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 4 मैच जीते है। बता दें कि दिल्ली ने एक भी बार खिताब नहीं जीता है। ऐसे में इस बार वो फाइनल में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

WPL 2026 Winner Prize: जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

अब कौन जितेगा, इसका फैसला तो आज हो जाएगा। लेकिन प्राइज मनी की बात करें तो चैंपियन टीम को छह करोड़ की इनामी राशी मिलेगी। तो वहीं उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5 लाख, ऑरेंज कैप विनर, पर्पल कैप विनर, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे अच्छे स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को भी 5-5 लाख रुपए अलग से दीए जाते है। इसके साथ ही फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 2.5 लाख मिलते हैं।

कहां हो रहा WPL 2026 फाइनल मुकाबला?

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स का ये फाइनल मुकाबला बीसीए स्टेडियम, कोटांबी (वडोदरा) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होगा।

कहां देखें RCB vs DC फाइनल लाइव?

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें