Tehri NewsBig News

Tehri Accident news: आगराखाल की तरफ जा रही बोलेरो कार खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चार घायल

Tehri Accident news: टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रही बोलेरो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

Rishikesh से Agrakhal की तरफ जा रही बोलेरो खाई में गिरी

जानकारी के मुताबिक हादसा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में छह लोग सवार थे।

घायलों को AIIMS Rishikesh भेजा गया, हादसे में दो की मौत

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों को AIIMS Rishikesh भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

मृतक और घायलों का विवरण

हादसे में दिलबर (35) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नरेंद्र नगर और बबलू उर्फ संजीत (25) पुत्र रणजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि शीला (30) पत्नी दिलबर, आरव (6) पुत्र दिलबर, शिवांशी (4) पुत्री दिलबर, सुनील (26) पुत्र छप्पन सिंह हादसे में घायल हो गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें