UttarakhandTehri News

Tehri news: Narendra nagar मार्ग पर बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित, जारी है बारिश का सिलसिला

पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे सड़कों पर यातायात करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया है।

जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा मलबा

नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया है। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

भारी बारिश के चलते नदी नाले भी उफान पर है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा भी पर्वतीय इलाकों में सफर के दौरान सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें