UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

uttarakhand weather alert today: आज भी मौसम खराब रहने के आसार, इन सात जिलों के लिए भारी बारिश के चेतावनी

uttarakhand weather alert today: प्रदेश के कई जनपदों में बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका है। जिसे देखते हुए लोगों से मौसम की अपडेट देख कर ही आवाजाही करने की हिदायत दी है।

इन जिलों के लिए जारी किया rain alert

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जनपद के कुछ इलाकों के लिए भारी rain alert है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। जबकि अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश की संभावना जताई है।

10 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार

बता दें बीते रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होती रही। दोपहर के समय धूप व बादलों की आंख-मिचौली के बीच तीव्र बौछारों का सिलसिला चलता रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें