Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इनका इंतजार खत्म, जल्द पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया, मिलेगा प्रमोशन

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राज्य के डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य बनने का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से प्राचार्य बनने का इंतजार कर रहे प्राध्यापकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही प्राचार्य बनने का सपना पूरा हो जाएगा। प्रदेश के 31 डिग्री कॉलेजों में जल्द ही प्राचार्यों की तैनाती हो जाएगी।

शासन के आदेश पर निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ प्राध्यापकों की सूची तैयार की जा रही है। निदेशालय से शासन को प्राध्यापकों की वरिष्ठता सूची भेजे जाने के बाद डीपीसी के माध्यम से प्राचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्थाई उच्चशिक्षा निदेशक की तैनाती नहीं हो पाने के कारण दो माह तक प्राचार्यों की डीपीसी का मामला लटका रहा।

अब स्थाई निदेशक की तैनाती के बाद अब राज्य के डिग्री कॉलेजों में रिक्त पड़े पदों पर प्राचार्यों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर राज्य के 26 यूजी और पांच पीजी के प्राचार्यों की तैनाती के लिए निदेशालय स्तर पर प्राध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है।

इन कॉलेजों में खाली हैं पद
एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी, पीजी कॉलेज हल्दूचौड़, डिग्री कॉलेज अमोड़ी (चम्पावत), जैंती, गंगोलीहाट, मुवानी, टनकपुर, पोखड़ा, बिध्याणी, चिन्यालीसौंड़, नरेन्द्र नगर, नारायण बगड़, क्वीली पट्टी पोखरी, कमांद, थत्यूड़, रुद्रप्रयाग, चंद्रवदनी, पाटी, देवप्रयाग, गणाई गंगोली, सोमेश्वर आदि कॉलेजों में प्राचार्यों के पद खाली पड़े हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें