Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: साढ़े 15 हजार बूथों पर होगी वोटिंग, राज्य में इनते लाख वोटर

corona virus patients in uttarakhand
देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक दलों के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग भी तैयारियों में जुटा है। राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप के से वोटरों को ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी की जा रही है। चुनाव कोरोना गाइडलाइल के अनुसार ही कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 11 हज़ार 647 बूथ बनाये गए हैं। साथ ही 500 अतिरिक्त बूथ अतिरिक्त कोविड को देखते हुए बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2021 के हिसाब से राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 78 लाख 46 हज़ार है।

जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजर आ रही हैं, निर्वाचन आयोग भी तेजी दिखा रहा है। चुनाव के लिए लिहाज से महत्वपूर्ण सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिससे चुनाव को सही ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस बाद चुनाव आयोग कुछ नई सुविधाएं और नियम भी लागू करने जा रहा है।

15 जनवरी 2021 से 12 अक्टूबर 2021 के बीच राज्य में मतदाताओं की संख्या में कुल 30 हज़ार 808 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थलों की संख्या अब 11647 की संख्या हो गई। 80 साल से अधिक आयु वालों के नया प्रावधान किया है कि वह घर से ही वोट दे सकते है। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी घर से वोट दे सकेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें