Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री ने कही बड़ी बात, हर घर में पहुंचेगा पानी, चुनाव आयोग को लिखेंगे चिट्ठी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ ही समय में राज्य के भीतर चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि वो निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेंगे, जिसमें यह अनुरोध किया जाएगा कि सर्वदलीय बैठक में निर्वाचन आयोग यह बात रखे कि जल निगम और जल संस्थान कर्मियों की चुनावों में ड्यूटी ना लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि जब जल जीवन मिशन योजना लांच हुई थी, तब उत्तराखंड में 8 प्रतिशत घरों में पानी के कनेक्शन थे। अब उत्तराखंड में 47 प्रतिशत घरों में पानी के कनेक्शन हैं। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में शतप्रतिशत पानी के कनेक्शन सभी घरों में पहुंच जाएंगे। उत्तराखंड के 30 प्रतिशत पंचायतों में स्कीम के तहत पहले और दूसरे मानक पर खरा उतरे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में तीन जिलों में शत प्रतिशत पानी के कनेक्शन हो चुके हैं। स्कूलों में पानी पहुंच चुका है। वहीं, 9 जिलों की ग्राम पंचायत में शतप्रतिशत पानी के कनेक्शन पहुंच गए हैं।

साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी चलते रहने देने का भी निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे जो प्रस्तावित और गतिमान योजनाएं हैं, उनका काम जारी रह सकेगा और वो समय पर पूरी हो सकेंगी। केंद्रीय जल शक्ति और फल प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रलाद पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री हिमालय राज्य के प्रवास पर हैं। उन्होंने का कि अब तक असंभव से दिखने वाले काम पीएम मोदी के नेतृत्व में आसन हो गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें