Big NewsPoliticsUttarakhand
बड़ी खबर : विजयपाल सजवाण ने थामा भाजपा का दामन, मालचंद की भी पार्टी में हुई घर वापसी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को दो कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद शनिवार को दोनों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
विजयपाल सजवाण ने थामा भाजपा का दामन
उत्तरकाशी के दो पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली है। गंगोत्री से कांग्रेस विधायक रहे विजयपाल सजवाण ने भाजपा का दामन थाम लिया है। विजयपाल सजवाण ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

मालचंद की भी पार्टी में हुई घर वापसी
जहां एक ओर विजयपाल सजवाण ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है तो वहीं पुरोला से विधायक रह चुके माल चंद भी पार्टी में घर वापसी हुई है। माल चंद ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियों के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी आज बीजेपी ज्वाइन की।
