National

VIDEO : विधायक का शर्मनाक बयान, कहा- जब रेप होना ही है तो लेटो और मजे लो’, अध्यक्ष ने लगाए ठहाके

Assembly Speaker Vishweshwar Hegdeदेश को सफेदपोश नेता चला रहे हैं। बेटियों को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए सरकारें कई दावे करती है। वोट पाने के लिए जनता के सामने ऐसे ऐसे दावे किए जाते हैं कि जनता उनके दावों को सच मान लेती है और वोट देकर जिताती है लेकिन यही सफेद पोश नेता बेटियों के रेप को लेकर भद्दे बयान देते हैं और ठहाके लगाते हैं जिससे देश का माहौल खराब करने का काम करते हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार की जिन्होंने विधानसभा में महिलाओं को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक बात कही. उन्होंने विधानसभा में कहा है कि जब रेप को रोका नहीं जा सकता तो लेटिए और मजे लीजिए.

हैरानी वाली बात ये है कि कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी आपत्ति जताने के बजाय जमकर ठहाके लगाए। दरअसल विधानसभा सत्र के दौरान बहस हुई और जमकर हंगामा हुआ। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ. इसके बाद स्पीकर ने कहा कि रमेश कुमार आप जानते हैं, अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए. मैंने तय किया है कि अब किसी भी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा. आप लोग चर्चा करिए.

इस पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा कि एक पुरानी कहावत है… जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए. अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही हो गई है.’रमेश कुमार इस विवादित टिप्पणी पर अब बुरी तरह घिर भी गए हैं. उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस विधायक डॉ. अंजली निम्बालकर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए सदन से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है. एक और कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने भी कहा है कि ये ठीक नहीं है. माफी मांगने की जरूरत है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें