
पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ ने देश की आज़ादी के लिए आंदोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार कर अद्वितीय देशभक्ति, साहस एवं नैतिक दृढ़ता का परिचय दिया।
भारत की आज़ादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण पड़ाव रहा ‘पेशावर कांड’ : CM
सीएम धामी ने कहा कि भारत की आज़ादी के संघर्ष में ‘पेशावर कांड’ एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में यह घटना मील का पत्थर सिद्ध हुई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और क्रांतिकारी आधार प्रदान किया।