Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त: जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार पर हमला

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। देहरादून में एक पत्रकार पर हाल ही में हुआ जानलेवा हमला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार पर हमला

बता दें जनता की आवाज को उठाने पर देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर तीन अज्ञात स्कूटी सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है बीते शाम को हेम भट्ट दफ्तर से घर लौट रहे थे। तभी वहां स्कूटी में तीन युवक पहुंचे और पत्रकार को बुरी तरह से पीट दिया।

जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

जानकारी के अनुसार पत्रकार हेम भट्ट पर ये हमला MKP कालेज के पास हुआ है। बताया जा रहा है हेम भट्ट दफ्तर से अपने घर लौट रहे थे। इस दैरान युवकों ने उनकी बाइक को रोका और गाली-गलौच करने लगे। अचानक युवकों ने मौका देख उनके साथ हाथपाई कर दी और जान से मरने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: देहरादून के पलटन बाजार में मर्डर: गर्दन काटकर युवती को उतारा मौत के घाट, मची सनसनी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें