Almora NewsHighlight

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी, मंत्री बोली सरकारी योजनाओं में लापरवाही नहीं बर्दाश्त

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को अल्मोड़ा विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणाओं व अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सरकार की जनहित से जुड़ी सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का जल्द हो उद्घाटन: मंत्री

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके। मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का उद्घाटन जल्द से जल्द किया जाना है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन के दिन अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे कि उद्घाटन के साथ ही अस्पताल की सेवाएं आम जनता के लिए शुरू हो सकें।

पेयजल योजना निर्माण कार्य की जांच के आदेश

बैठक के दौरान विकासखंड ताकुला के गांव बीना के तोक दुर्गाथल और गांव भेटुली के तोक लोहारखोला में सोलर पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर मंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि फरवरी माह में बड़ी संख्या में योजनाओं का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है, इसके लिए सभी विभाग समय रहते प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि कार्यक्रमों का आयोजन सुचारु रूप से किया जा सके।

विकास योजनाओं की प्रगति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी जनहित के कार्यों की अवहेलना करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की मंशा है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे तथा जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को दो महीने की राशि एक साथ जारी, रेखा आर्या ने किया डीबीटी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें