Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी मस्जिद मामला : लोगों की पुलिस से तीखी झड़प, हालात हुए बेकाबू, SDM पहुंचे मौके पर

उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने की मांग को लेकर हो रही जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। पुलिस के रोकने पर लोगों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। इस मामले को लेकर लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

उत्तरकाशी में लोगों की पुलिस से तीखी झड़प

उत्तरकाशी में लोग एक मस्जिद को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसीलिए आज उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है और बाजार भी बंद रखे गए हैं। लोगों का इस मुद्दे को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने जनाक्रोश रैली को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरीकेडिंग की है। जैसे ही जनाक्रोश रैली बैरीकेडिंग के पास पहुंची तो लोगों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई।

हालात बेकाबू होता देख SDM पहुंचे मौके पर

लोगों की पुलिस के साथ तीखी झड़प के दौराम हालात बेकाबू होता देख एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला मौके पर पहुंचे। बता दें कि मस्जिद के पास जाने की किसी को भी अनुमति नहीं है। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें मस्जिद के पास नहीं जाने दिया जाता तब तक वो धरने पर रहेंगे। इसके बाद से ही वहां भाषणबाजी हो रही है। हालांकि एसडीएम मौके पर मौजूद हैं।

मस्जिद को बताया जा रहा है अवैध

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में एक मस्जिद है जिसके हिंदू संगठन के लोगों द्वरा अवैध बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन इस मस्जिद के सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ना बने होने होने के लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर चुका है। लेकिन लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें