Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, लोगों ने निकाली रैली, बाजार भी कराए बंद

उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने की मांग को लेकर आज हिंदू संगठनों द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने बाजार बंद का आह्वान किया है। आज सुबह से ही उत्तरकाशी बाजार बेद है इसके साथ ही डुंडा बाजार भी बंद रखा गया है। जिस कारण तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल

उत्तरकाशी में लोग एक मस्जिद को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसीलिए आज उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है और बाजार भी बंद रखे गए हैं। लोगों का इस मुद्दे को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस जनाक्रोश रैली के लिए हिंदू संगठन से जुड़े स्वामी दर्शन भारती भी उत्तरकाशी पहुंचे हैं।

मस्जिद को बताया जा रहा है अवैध

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में एक मस्जिद है जिसके हिंदू संगठन के लोगों द्वरा अवैध बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन इस मस्जिद के सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ना बने होने होने के लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर चुका है। लेकिन लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है।

भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए हैं। इसके साथ ही सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही भैरव चौक पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें