HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : कार में महिला के साथ 4 युवक कर रहे थे ऐसा काम, मौके पर पहुंची पुलिस

Breaking uttarakhand news

दिनेशपुर: दिनेशपुर के एक होटल के सामने खड़ी कार के अंदर अश्लील हरकत कर रहे थे। चार युवक एक महिला के साथ पकड़े गए। ये देख लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के साथ चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा है कि चारों युवक स्वार रामपुर जिले के रहने वाले व महिला कोलकाता की निवासी है।

पुलिस के द्वारा कार्रवाई कर उन लोगों गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो कोलकाता से यहां कैसे आई और इस तरह के काम क्यों कर रही है। पुलिस मामले में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इसमें कोई गिरोह तो शामिल नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें