Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक, जहर गटक कर दी जान

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: आत्मत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हल्द्वानी में दो पुलिसकर्मियों ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया था। अब एक और घटना सामने आई है। बद्रीपुरा में किराये के मकान में रह रहे हैड़ाखान निवासी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मौत के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से नैनीताल जनपद अंतर्गत हैड़ाखान निवासी 18 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह यहां खेड़ा गौलापार में रहकर आर्मी की कोचिंग कर रहा था। वह इन दिनों बद्रीपुरा में चचेरे भाईयों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था। वह दो दिन से कोचिंग नहीं जा रहा था। शुक्रवार शाम नारायण का दोस्त हरीश उसे देखने बद्रीपुरा में उसके कमरे पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। वो कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था।

उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बहरहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर बताया जा रहा है कि जिस समय युवक ने जहर खाया तब वह कमरे में अकेला ही था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें