Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : सेना भर्ती में जाने वाले युवाओं को मिलेगा सस्ता खाना और कमरा, मंत्री ने दिए निर्देश

cheap food and room

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग से सम्बंधित अधिकारीयों कि बैठक ली। उन्होंने विभाग से संबंधित जनहित के निर्णयों की प्रगति समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के समस्त सैनिक विश्राम गृह के पुनर्निर्माण व जीर्णाेद्धार के लिए 15 दिन के अंदर प्रस्ताव तैयार कर लें, जिससे काम को तेजी से पूरा किया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया की प्रदेश के समस्त 9 छावनी क्षेत्रों में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों को गृह कर में छूट के प्रस्ताव को तत्काल लागू करें। एनडीए और सीडीएस की परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले सैनिक आश्रितों को कोचिंग/तैयारी हेतु 50000 की धनराशि देने वाली योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का त्वरित समाधान निकाला जाए, जिससे प्रतिभाशाली सैनिक आश्रितों को इस योजना का लाभ मिल सके।

आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के कारण एक निश्चित वार्षिक आय से ऊपर के सैनिक आश्रितों को इस योजना का लाभ दिलाने में दिक्कत आ रही हैं। प्रतिभाशाली नौजवानों को सेना भर्ती में लाभ दिलाने हेतु सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में ब्रांच रिक्रूटिंग ऑफिस (बीआरओ) खोलने और उसका एक ब्रांच ऑफिस देहरादून में जाने हेतु प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए पूर्व के प्रस्ताव के अनुसार सैन्यधाम की भूमि में से निर्धारित भूखंड उपनल को लीज पर दिए जाने की प्रक्रिया में गति लाए जाने के निर्देश दिए। उनके द्वारा सेना भर्ती हेतु आने वाले युवाओं को संबंधित शहर में रियायती दरों पर भोजन और रहने की सुविधा उपलब्ध कराए जाने संबंधी व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें