Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इस दिन तक के लिए येलो अलर्ट जारी, जमकर बरसेंगे बादल, रहें सावधान

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। अलर्ट के अनुसार राज्य में 26 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगभग सभी जिलों में बारिश, तेज बौछारें, आकाशीय बिजली चमकने, गर्जना के साथ बारिश की संभावना है।

आज से देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं-कहीं तेज बौछार और भारी बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा में भी गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती है। 24 को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। 25 को कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ तीव्र बौछार हो सकती है।

26 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिले के अधिकांश स्थानों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बारिश के समय पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा न करने की सलाह दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। नदियों को जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के लोगों को खतरा हो सकता है।

26 के बाद भी मौसम की स्थिति में कुछ खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। मौसज विज्ञानियों की मानें तो दून में आज हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तीव्र बौछारें हो सकती हैं। लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें