Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां सड़क किनारे कार में कर रहे थे गलत काम, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रपुर: दिनेशपुर के पास सड़क किनारे खड़ी कार में खड़ी कार में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवतियां व दो युवक शामिल हैं। पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि उनकी युवक-युवतियों की एक टीम है जो युक्तियों को जरूरतमंद ग्राहकों के लिए रात के लिए 10 हजार प्रति नाइट के लिए देते हैं। उनमें से 3000-3000 युवतियों को और बाकी 7000 दोनों युवक आपस में बांट लेते हैं। बताया कि वह यह काम लंबे समय से कर रहे हैं।

जहां ग्राहक ज्यादा पैसे देते हैं, वहीं चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश नैनीताल, हल्द्वानी और रुद्रपुर में ही काम करते हैं। युवतियों ने भी इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकारी है। दोनों ने बताया कि आज ग्राहक को देने से पहले हम दोनों ने इन तीनों युवतियों के साथ अनैतिक कार्य 500-1000 रुपये में करने का तय किया था। पुलिस ने एमबी एक्ट के तहत वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार लोगों में रियासत अली निवासी वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज रुद्रपुर, विवेक बोस निवासी चंदन गढ़ वार्ड नंबर तीन थाना दिनेशपुर, नजीरा बीबी उर्फ मीना पत्नी अकरम वेग निवासी फतीकी घोराडाल साउथ पश्चिम बंगाल, लीमा राय पत्नी सुप्रभात निवासी ग्राम बामनगाछी थाना, जिला नार्थ वेस्ट बंगाल और लक्ष्मी राय पत्नी गणेश, निवासी जोशी कॉलोनी थाना न्यूरिया पीलीभीत शामिल हैं। इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, तीन एटीएम, एक पैन कार्ड, स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें