Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: मौसम फिर बदल सकता है करवट, जारी की गई एडवाइजरी

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम आज और कल फिर करवट बदल सकता है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन पहाड़ी जिलों में लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जरूरी जारी की गई है। मैदानी इलाकों की बात करें तो 30 दिसंबर से कोहरा छाने के आसार हैं। सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर को कुमाऊं-गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। 29 दिसंबर को 2500 मीटर ऊंचे इलाकों में भी बर्फ गिर सकती है। दोनों दिन उत्तराखंड में हल्की बारिश भी संभव है।

30 को बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है। 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। बर्फ से सड़कें बंद होने, बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने, सर्द हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसे लेकर सरकार को पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें