Uttarakhand Weather News

पहाड़ से लेकर मैदान तक पड़ रही कड़ाके की ठंड, दो दिन पाला गिरने का अलर्ट जारी

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

प्रदेश में दो दिन पाला गिरने का अलर्ट

प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए पर्वतीय जिलों में पाला गिरने की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पाला गिरने के कारण सुबह और रात में ज्यादा ठंड होगी।

बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड

बर्फबारी के बाद से ही उच्च हिमलयी क्षेत्रों के साथ ही निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान माइनस में जा रहा है। तापमान में गिरावट होने के कारण पानी तक जम रहा है। कहीं पानी के झरने जम रहे हैं तो कहीं घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे अलाव का सहारा

शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो रहे हैं। जहां एक ओर बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं तो वहीं पर्यटकों को बर्फबारी लुभा रही है। क्रिसमस और न्यू इयर के लिए अभी से होटलों की बुकिंग फुल होने लगी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें