Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: ऐसा रहेगा अगले पांच दिनों का मौसम, ये है बड़ी चेतावनी

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मौसम ने एक फिर करवट बदल ली है। आज सुबह से ही राज्यभर में बादल छाए हुए हैं। जिसका असर यह हुआ कि तापमान में काफी गिरावट आ गई। नतीजतन एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को इसी तरह दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पांच जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने अलग पांच दिनों को अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार कल यानी तीन जनवरी को गढ़वाल क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। 3000 हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती हैै। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। चार जनवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

पांच जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों भी बर्फबारी हो सकती है। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी हिमपात हो सकता है। बर्फबारी 2200 मीटिर तक की हाइट तक होने का अनुमान है। ऐसे में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें