Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, आप भी करें वोट

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: प्रदेशभर में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों में भी मतदान शुरू हो गया है। जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 775899 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 63 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश की सबसे हॉट सीट लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस से मैदान में हैं। हल्द्वानी विधानसभा से दिवंगत नेता इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश कांग्रेस से मैदान ताल ठोक रहे हैं। जबकि भाजपा के जोगेंद्र रौतेला भी चुनाव मैदान में हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें