Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड VIDEO : पीछे रह गए CM तीरथ रावत, और बसों को हरी झंडी दिखा गए विधायक-मेयर

https://youtu.be/xIogy3d_OVs

 

देहरादून : बीते दिन देहरादून के परेड ग्राउंड में सीएम इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इसका वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी हां बता दें कि सीएम के बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान मंत्री विधायकों की भीड़ थी। इस बीच दून मेयर सुनील उनियाल गामा और गढ़ी कैंट से विधायक हरबंस कपूर ने सीएम को पीछे कर हरी झंडी दिखा दी और सीएम के हाथ में हरी झंडी नहीं आई। बस फिर क्या था सीधे साधे सीएम कुछ ना बोलते हुए वापस पीछे मुड़ गए लेकिन इस वाक्या का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि प्रोटोक़ॉल की धज्जियां उड़ाई गई है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि सीधे साधे सीएम के साथ ऐसा बर्ताव सही नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें