Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

bike accident sitarganj
सितारगंज: ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमे से एक शव की शिनाख्त कर ली गई है। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इनमे से एक मृतक की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। मौत की खबर के बाद से ही मृतक की पत्नी व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं विधायक सौरभ बहुगुणा ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मृतक के स्वजनों का ढांढस बंधाया।

बताया जा रहा है कि बीती देर शाम नानकमत्ता के ग्राम कनपुरा मटिहा निवासी 25 साल का अशोक राणा बाइक से अपने दोस्‍त के साथ वापस सितारगंज आ रहा था। तभी वे सिडकुल रोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चालक अशोक राणा व पीछे बैठा अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आपातकालीन वाहन से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक राणा व उसके साथी बाइक सवार अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं अशोक राणा की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक अशोक के ममेरे भाई सिसौना सिडकुल निवासी अजय राणा ने बताया कि, 22 मार्च को अशोक की शादी हुई थी। अशोक सिडकुल की श्री पटेल कम्पनी में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही अशोक फैक्ट्री में लगा था। अशोक की मौत के बाद उसकी पत्नी आंचल राणा व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें