Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग घर-घर जाकर मांगे वोट

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुद्रप्रयाग: 2022 विधानसभा चुनाव प्रचार अब चरम की ओर से है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में चुनाव प्रचार के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कैंपेन की शुरुआत रुद्रनाथ महादेव मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद शाह जनता के बीच पहुंचे और उनका समर्थन मांगा।

उन्होंने वर्चुअल संवाद भी किया। शाह ने कहा, उत्तराखंड का विकास बहुत जरूरी है और विकास तेजी से हो भी रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के लिए प्रचार किया। महादेव मंदिर में दर्शन के बाद शाह ने डोर-टू-डोर प्रचार किया। जनसंपर्क के दौरान अमित शाह ने व्यापारियों और आम लोगों से मिल मुख्य बाजार में अपना परिचय दिया और भाजपा को जिताने की अपील की।

वर्चुअली संवाद के दौरान शाह ने वीर भूमि उत्तराखंड के जवानों का जिक्र किया। शाह ने कहा कि राज्य का जवान सेना में जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। मोदी सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया।

इस दौरान अमित शाह कांग्रेस पर भी हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुए वो पांच साल में हुए हैं। इन पांच सालों में मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। इस दौरान उन्होंने हरीश रावत से भी सवाल पूछा। साथ ही कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में हरीश रावत सरकार ने दिखाई लापरवाही।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें