HighlightNainital NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : कोतवाली के सामने फलों से लदा ट्रक पलटा

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी कोतवाली के सामने फलों से लदा एक ट्रक डिवाइडर से जा टकराकर सड़क पर पलट गया। देखते ही देखते आसपास अफरा-तफरी मच गई, कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में बैठे हुए ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल भेज दिया। ट्रक पलटने से सड़कों के दोनों और जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया। वहीं इसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी।

कोतवाली के एसएसआई ने जानकारी देते बताया कि फलों से लदा हुआ ट्रक मुक्तेश्वर से हल्द्वानी मंडी की तरफ आ रहा था, अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में बैठे ड्राइवर और क्लीनर को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगवा दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें