Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: BJP कार्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व CM दिवंगत कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

BJP office dehradun

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय कल्याण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछङों, दलितों और वंचितों की लङाई लङी। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार क़ुर्बान कर दी। उनका अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह जी एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था।

उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक हरबंस कपूर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें