Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: कोरोना के आज केवल 19 मामले, 326 रह गए एक्टिव मरीज

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 14 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 326 रह गई है।

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 894 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 29 हजार 136 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,380 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं. प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। साथ ही आज ब्लैक फंगस का आज कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 574 मामले सामने आ चुके हैं। 342 ठीक हो चुके हैं। जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है।