AIIMS Rishikesh NewsHighlightPithoragarh News

उत्तराखंड: 4 दिन से बंद है ये NH, भूखे-प्यासे खुलने का इंतजार कर रहे लोग

Breaking uttarakhand news

पिथौरागढ़: भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़-घाट NH, 4 दिन से बंद है। मार्ग खोलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मार्ग खुल नहीं पा रहा है। लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं, जिनको पिछले 55 घंटों से भूखे-प्यासे ही इंतजार करना पड़ा। आज चैथा दिन है। लगातार 4 दिनांे से पिथौरागढ़-घाट के बीच यातायात बहाल नहीं हो सका।

दिल्ली बैंड, वल्दिया द्वार व चुपकोट बैंड के समीप भी पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से सड़क खोलना चुनौती बन गया है। एनएचएआई ने गुरुवार को इस सड़क पर यातायात बहाल होने की बात कही थी। लेकिन,बड़ी संख्या में मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचे यात्रियों को देर शाम तक सड़क नहीं खुलने से खासी परेशानी हुई। मजबूरन लोगों को या तो लौटना पड़ा या मजबूर होकर वहीं रहना पड़ा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें