Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : पांच दिन बाद यातायात के लिए खुला ये नेशनल हाईवे, अब भी बना है खतरा

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे भारी मलबे के चलते आज पांचवे दिन यातायात के लिये खुल पाया है। आज सुबह कुछ देर के लिये मार्ग खुला औऱ फसें वाहनों को आगे निकाला गया। लेकिन, कुछ देर बाद फिर भूस्खलन के चलते मलबा आने से मार्ग दोबारा बाधित हो गया है।

अटके हुए शेष मलबे को साफ करने का काम जारी है। बताया जा रहा है की थोडे-थोड़े अंतराल पर मार्ग खोला और बंद किया जाएगा और मलबा हटाने का काम किया जायेगा। ज्योलिकोट कर्णप्रयाग नेशनल हाईवे भारी मलबे के चलते अभी भी सुरक्षित नहीं है।

लिहाज़ा लोगों से फ़िलहाल इस रूट पर ना जाने की अपील की गई है। एसपी सिटी जगदीश चंद ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ को भी तैनात किया जा रहा है। अभी भी मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है, जिसको देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें