Highlight : उत्तराखंड: ये है आप की रणनीति, नेता ऐसे तैयार कर रहे 2022 का आधार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: ये है आप की रणनीति, नेता ऐसे तैयार कर रहे 2022 का आधार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh

हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जिसके तहत पार्टी ने अंदरूनी रूप से सभी विधानसभाओं में संभावित प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। वहीं, कालाढूंगी विधानसभा से पार्टी के संभावित प्रत्याशी संतोष कबड़वाल जनता के बीच जाकर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

जनता के बीच जाकर उन्होंने शपथ पत्र में एक करार किया है, जिसमें जनता से 12 सूत्री वादे किए हैं, उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो इन सभी वादों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 21 सालों में दोनों सरकारों ने यहां कोई कार्य नहीं किया।

केवल विकास के नाम पर राज्य को लूटने का काम किया है। उनका कहना है कि वे अपने शपथ पत्र के माध्यम से जनता के बीच 12 सूत्री बिंदु को लेकर काम करेंगे और जनता को दोनों पार्टियों की कार्य प्रणाली से अवगत करायेंगे। एक तरह से आप ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

Share This Article