Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड: अपग्रेड होगा ये अस्पताल, लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज, जल्द तैनात होंगे डाॅक्टर

लक्सर: लक्सर और खानपुर की जनता को सीएचसी पर जल्द ही पहले से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। लक्सर बीजेपी विधायक संजय गुप्ता की मांग पर मुख्यमंत्री ने लक्सर सीएचसी को अपग्रेड कर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय बनाने की घोषणा कर दी है। विधायक की मानें तो अगले महीने से सीएम की घोषणा पर अमल शुरू हो जाएगा।

कोरोना को लेकर सरकारी अस्पतालों के ऊपर सबसे अधिक दबाव है। इसको देखते हुए अब लक्सर विधायक संजय गुप्ता सीएचसी अस्पताल पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने देहरादून पहुंचकर सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर लक्सर में सीएचसी पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर न होने के कारण लोगों को इलाज के लिए रुड़की, हरिद्वार, देहरादून या मेरठ जाना पड़ रहा है। ऊपर से कोविड के कारण इस समय निजि अस्पतालों व क्लिनिकों में भारी भीड़ है। ऐसे में लोगों को सरकारी अस्पताल से ही राहत मिल सकती है।

उन्होंने सीएम को पत्र देकर सीएचसी को सिविल अस्पताल (राजकीय संयुक्त चिकित्सालय) बनाने की मांग की है उनकी मांग पर सीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे अपनी घोषणा में शामिल कर लिया है। विधायक गुप्ता ने बताया कि सिविल अस्पताल बनने पर यहां हड्डी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पद सृजित होंगे। सीएम ने इनके पद सृजन की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश स्वास्थ्य सचिव को दे दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले महीने से सीएम की घोषणा पर काम शुरू हो जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें