AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड: 15 अगस्त को सम्मानित होंगे ये पुलिस अधिकारी, यहां देखें लिस्ट

Breaking uttarakhand news

देहरादून: पुलिस मुख्यालय से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 6 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों को सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।

विशिष्ट कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक
1. तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल।
2. पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा।

सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
1. सुनील नेगी, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, संचार मुख्यालय।

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
1. अक्षय प्रल्हाद कोंडे, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर, ऊधमसिंहनगर।
2. सुरजीत सिंह पंवार, उपसेनानायक/अपर पुलिस अधीक्षक, एटीसी हरिद्वार।
3. मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक, दूरसंचार हरिद्वार।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें