Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: मायके नहीं जाने दिया तो महिला ने लगा ली फांसी, मौत


देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। जब उसको मायके नहीं भेजा तो, महिला ने फांसी लगा दी।
थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर उसने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतका महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को छह साल हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।