Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: बेटे का अंतिम संस्कार कर लौटे पिता ने भी लगा ली फांसी, मौत

corona virus patients in uttarakhand

हरिद्वार: मामला हरिद्वार का बताया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के काशीपुरा इलाके में बेटे की मौत से दुखी पिता ने अंतिम संस्कार से लौटने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना से जहां इल इलाके में शोक की लहर है। परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट गया है।

जानकारी के अनुसार काशीपुरा निवासी रंजीत का 14 साल का बेटा पैरालाइसिस की बीमारी से जूझ रहा था। उन्होंने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। कई अस्पतालों में इलाज के लिए चक्कर लगाए, लेकिन उसे ठीक नहीं करवा पाए। लंबी बीमारी के बाद रंजीत के इकलौते पुत्र का निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि बेटे का अंतिम संस्कार कर घर पहुंचने के बाद पिता ने भी फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि मौत का कारण साफ नहीं हो पाया, लेकिन यह माना जा रहा है कि पिता बेटे के जाने का गम नहीं सह पाए और मौत को गले लगा लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें